न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share

आजमगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह के निर्देशानुसार न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल आजमगढ़ में “पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस विषय” पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित छात्र व छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज में हो रहे समस्याओं के प्रति जागरूकता को प्राथमिकता देने व सुरक्षित वातारण के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर और हब फॉर एंपावरमेंट के कर्मचारियों ने समस्त हेल्प लाइन नंबर व उसकी उपयोगिता को विस्तार पूर्वक बताया। इसके साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल आजमगढ़ के प्रधानाचार्य तुषार तिवारी व अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *