विधायक श्याम सुंदर भारती के गांव में पानी की टंकी पर छोटे बच्चों से करवाया जा रहा था काम 14 वर्षीय बच्चे की हुई गिरकर मौत

Share
महराजगंज रायबरेली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरकर 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। यह घटना ठाकुरपुर मजरे कैड़ावा गांव में हुई, जहां कुणाल पुत्र स्वर्गीय राम नेवाज टंकी के ऊपर कार्य कर रहा था।जहा उसकी वजनदार पाइप लेकर निर्माणाधीन पानी टंकी पर चढ़ रहा था तभी अचानक अज्ञात कारण से 100 फीट ऊंचाई से नीचे आ गिरा वही आनन फानन आसपास के लोगों द्वारा कुणाल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई।ठाकुरपुर ग्राम सभा में माखन दास बाबा मंदिर के पास बन रही यह पानी की टंकी लगभग तीन वर्षों से अधूरी पड़ी है। ग्रामीणों के अनुसार, जल निगम की यह परियोजना लंबे समय से लंबित है।ग्रामीण हरिचरण ने बताया कि निर्माणाधीन टंकी पर काम कर रहे मजदूरों ने गांव के दो युवकों को 200 रुपये दिहाड़ी का लालच देकर काम पर बुलाया था। इस घटना के बाद स्थानीय विधायक श्याम सुंदर भारती ने ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह निर्माण कार्य लगभग तीन सालों से चल रहा था और ठेकेदार की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।मृतक कुणाल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई नीरज (25) और नितिन (22) हैं। कुणाल के पिता की मृत्यु कोविड-19 महामारी के दौरान हो गई थी, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी काफी हद तक उस पर थी।सरसों काटने गए राजाराम ने बताया कि उन्होंने बच्चे को गिरते हुए देखा था। घटना के समय नन्हु का लड़का अनुराग और सुरेंद्र का लड़का भी वहां मौजूद थे। बताया गया कि काम करने वाले मजदूर तीन दिन पहले ही मेरठ जनपद से आए थे। कुनाल के परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *