भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकारणी घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share
लखनऊ: भाजपा लखनऊ महानगर कार्यकारणी की घोषित होने के बाद कैसरबाग कार्यालय पर बड़ी संख्या में बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं का ताता लगा रहा। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सभी पदाधिकारियों को नवीन दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।
कार्यालय पर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों में महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष कुमकुम राजपूत, योगेंद्र पटेल, सीता नेगी, विनायक पाण्डेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, सौरभ बाल्मीकि, दीपक कुमार शुक्ला दीपू, जी.डी. शुक्ला, महानगर मंत्री आनंद कुमार पाण्डेय, सतीश चन्द्र मिश्रा, अपूर्व भार्गव, अर्चना साहू, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, महानगर कोषाध्यक्ष मनोज के. गुप्ता, महानगर कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय, मयंक बाजपेयी , महानगर संयोजक सोशल मीडिया टी.आर. जोशी, महानगर सह संयोजक सोशल मीडिया सतवीर सिंह आनंद सन्नी, मणिकांत शुक्ला, महानगर संयोजक आई.टी. विभाग उत्तम प्रकाश मिश्रा, महानगर सह संयोजक आई.टी. विभाग संतोष सिंह, सतीश अडवानी को मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों पर संगठन ने जो भरोसा जताया है, उसे सभी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएं। संगठन को और मजबूत करने में लगाएंगे। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना और हर स्तर पर संगठन को मजबूत करना है यह पद सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है, और वे इसे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए संकल्पबद्ध रहें। नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *