किरतपुर । समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहमद साईंम राजा द्वारा मरियम हायर सेकंडरी स्कूल मण्डवार रोड किरतपुर मे आयोजित ईद मिलन कार्यक्रम मे हिन्दू मुस्लिम समुदाय के हज़ारो गणमान्य लोगो ने भाग लिया।जिसकी अध्यक्षता दिल्ली से आये प्रमोद गोयल ने क़ी व संचालन शब्बन जुनैदी व सपा नागर अध्यक्ष हसन अली चौधरी ने सयुक्त रूप से क़ी।कार्यक्रम क़ी मुख्य अतिथि सांसद मुरादाबाद कुंवारानी रूचि वीरा रही जिन्होंने कार्यक्रम मे आये सभी लोगो को ईद की मुबारकवाद देते हुए कहा कि किरतपुर मे बहुत समय बाद ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।जिसके लिए साईंम राजा धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए इससे आपसी भाई चारा मजबूत होता है।कार्यक्रम का शुभराम्भ सांसद रूचि वीरा, प्रमोद अग्रवाल, साईंम राजा, खुशनूद खा और डॉ नजाकत हुसैन मिर्ज़ा ने शमा रोशन कर किया। राजा गजनफर अली खा चेरिटेबिल ट्रस्ट की चेयरमैन मरियम साईंम ने रूचि वीरा को तथा कर्यक्रम मेआये अन्य अतिथियो को कार्यक्रम संयोजक साईंम राजा ने बुके दे कर सम्मनित किया। कार्यक्रम का संचालन शब्बन जुनेदी ने किया। कार्यक्रम मे सूर्यमणि रघुवंशी, नरेश कालरा, रवि मेहरा, हसन अली चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत मे साईंम राजा ने सभी का आभार व्यक्त किया।