अनियन्त्रित कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराई,तीन लोग मामूली घायल

Share
रेहड़। बादीगढ़ चौराहा – सुआवाला मार्ग पर गांव हसनपुर के पास ओवरटेक के प्रयास में एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई जिससे कार चालक सहित तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए और कार  क्षतिग्रस्त हो गई। गांव सुरजननगर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद निवासी कार चालक अंकित कुमार वर्मा रविवार रात अपने दो साथियों मोहसिन और शादाब के साथ अफजलगढ़ में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अफजलगढ़ से वापस लौटते समय रविवार रात लगभग 2:30 बजे बादीगढ़ चौराहा – सुआवाला मार्ग पर गांव हसनपुर व सिरियावाली के बीच उनकी कार आगे चल रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दांई ओर खड़े एक पेड़ से टकरा गई जिससे कार चालक अंकित कुमार वर्मा और उनके साथी मोहसिन और शादाब मामूली रूप से घायल हो गए और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *