गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता प्रभारी प्रभाकर त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न वर्गों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कनिष्ठ वर्ग (कक्षा चार से छह) में आर.जे.एम. पब्लिक स्कूल मिर्जाबाद के अश्वनि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीराम पब्लिक स्कूल बवाड़ा के विनय कुमार सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। जवाहर नवोदय विद्यालय की कु. अमृता तथा एम.एस.पी. कान्वेंट स्कूल रजईपुर की कु. शिवांगी कुशवाहा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त न्यू होराइजन एकेडमी तुलसीसागर की कु. साक्षी शुक्ला व अगस्त्य अग्रवाल, आर.जे.एम. पब्लिक स्कूल मिर्जाबाद के अमित ठाकुर, कु. रागिनी कुशवाहा, ओम पाण्डेय एवं सुमित यादव को प्रशंसित स्थान प्राप्त हुआ।मध्यम वर्ग (कक्षा सात व आठ) में एस.एस.पी. कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के भानु प्रकाश गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की कु. अनुष्का प्रजापति द्वितीय रहीं, जबकि जय बजरंग पब्लिक स्कूल जरगो के रोहित कुमार और आर.जे.एम. पब्लिक स्कूल मिर्जाबाद के अमन यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सर्वोदय पब्लिक स्कूल आदर्श बाजार के उत्कर्ष यादव, एस.एस.पी. कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के कृष्णा गुप्ता, सुधीर यादव, आदित्य यादव तथा सेंट जॉन्स स्कूल के अंश दूबे को प्रशंसित स्थान मिला।ज्येष्ठ वर्ग (कक्षा नौ व दस) में एस.एस.पी. कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के विकास यादव ने प्रथम, सेंट मेरीज कान्वेंट स्कूल की कु. अराध्या तिवारी ने द्वितीय तथा विशाल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कॉलर्स एकेडमी की कु. प्रज्ञा राजभर, श्रीराम पब्लिक स्कूल बवाड़ा के विशाल यादव, एम.एस.पी. कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के विवेक यादव एवं कु. रिफहत जहेरा को प्रशंसित स्थान मिला।वरिष्ठ वर्ग में लूर्दस कान्वेंट बालिका इंटर कॉलेज की कु. गरिमा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज बघोल के सचिन यादव द्वितीय तथा एवरग्रीन पब्लिक स्कूल की कु. सृष्टि यादव तृतीय स्थान पर रहीं। एस.एस.पी. कान्वेंट स्कूल जंगीपुर के मन्नू यादव, स्कॉलर्स एकेडमी के पलक यादव व कु. खुशबू यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की कु. आस्था मिश्रा तथा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के रोहित यादव को प्रशंसित स्थान प्राप्त हुआ।संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को आगामी 5 अप्रैल को आयोजित संस्था के 41वें वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं गाजीपुर गौरव सम्मान समारोह ‘चेतना महोत्सव-2026’ में स्मृति-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।