विभिन्न विभागों द्वारा  प्रदर्शनी एवं जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share
भदोही। विकास भवन परिसर के डीपीआरसी सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत जल जीवन मिशन से संबंधित गतिविधियों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। हर घर नल योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक चल रहे समारोहों की श्रृंखला का हिस्सा है। जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, जनपदीय जल विश्लेषण प्रयोगशाला तथा उत्तर प्रदेश जल निगम (निर्माण खंड-ग्रामीण) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर जल आपूर्ति योजनाओं, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।कार्यक्रम में “नवनिर्माण के संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि” थीम पर आधारित विभिन्न जानकारियां साझा की गईं। साथ ही उपस्थित लोगों को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मान्य अध्यक्ष महोदय द्वारा विभिन्न प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया
इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *