थाना शिवली पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए भैंस की चोरी करने वाले व चोरी की योजना बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग में बांछित 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

Share
 राकेश मिश्रा कानपुर देहात पुलिस द्वारा आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 25.01.2026 को  मुखबिर खास की सूचना बैरी बस्ता कालोनी के पास खण्डर भट्टा के किनारे बनी कोठरी के बरामदे में कुछ व्यक्ति बैठे है जोकि डकैती /चोरी की योजना बना रहे है और उनके पास एक पिकअप गाडी व मोटरसाइकिल भी है जो कही डकैती या चोरी जैसी बडी घटना को करने की फिराक में है मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास द्वारा बताये गये स्थान पर जाकर दबिश देते हुये 03 व्यक्तियो को मौके पर ही पकड़ लिया तथा 05 लोग रात्रि के अंधेरे व खण्डर भट्टे की झाड़ियो आदि का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये थे । जिसके सम्बन्ध में थाना शिवली पर मु0अ0सं0 36/2026 धारा 310(4)/313 बीएनएस बनाम 1.राहुल कटियार पुत्र रामआसरे कटियार निवासी म0नं0 24A नानकारी आई0आई0टी0 थाना कल्यानपुर जनपद कानपुर नगर उम्र 22 वर्ष, 2. प्रान्जुल पुत्र जयप्रकाश निवासी रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र 20 वर्ष, 3. विशाल उर्फ बल्लू पुत्र वासुदेव निवासी टोडरपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात उम्र 19 वर्ष, 4. विशाल जाटव पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 5. सूरज शुक्ला पुत्र बड़े उर्फ बृजेश शुक्ला निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 6.निर्मल यादव पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम भगवन्तपुर थाना रनिया जनपद कानपुर देहात, 7.पंकज पाल पुत्र पिन्टू पाल निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात, 8.कल्लू पुत्र राजेन्द्र कश्यप निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात पंजीकृत किया गया था  थाना शिवली पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर बांछित अभियुक्त सूरज शुक्ला उर्फ शशांक शुक्ला पुत्र बडे उर्फ बृजेश शुक्ला निवासी ग्राम रास्तपुर थाना शिवली जनपद कानपुर देहात को शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर ग्राम रास्तपुर जाने वाले मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *