नसीराबाद, रायबरेली -:तहसील सलोन क्षेत्र में बैंक का कर्ज न चुकाने पर प्रशासन ने कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है। जारी कुर्की सूचना के अनुसार Bank of Baroda का लगभग 23,00,000 रुपये बकाया जमा न करने के कारण संबंधित भूमि को कुर्क किया जा रहा है।सूचना में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश वसूली संहिता 2006 के तहत उप जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रायबरेली के आदेश दिनांक 17 मार्च 2026 के अनुपालन में यह कार्रवाई की जा रही है। इसके अंतर्गत भूमि गाटा संख्या 35 व 36, कुल रकबा 3.068 हेक्टेयर को कुर्क किया गया है।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार कुर्क की गई भूमि की नीलामी 18 मार्च 2026 को निर्धारित की गई है। संबंधित अधिकारियों ने आम जन को इस सूचना के माध्यम से अवगत कराया है कि बकाया राशि जमा न होने के कारण बैंक के ऋण की वसूली के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।सूचना तहसील सलोन की ओर से जारी की गई है और इस पर अपर जिला अधिकारी (वित्त एवं राजस्व), रायबरेली का आदेश अंकित है।