*राष्ट्रपति के अपमान पर मिर्जापुर में उबाल, भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका ममता बनर्जी का पुतला। 

Share
   देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला है। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का है, जहाँ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया।सेंट मैरी स्कूल के पास इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि राष्ट्रपति का अपमान, पूरे देश और आदिवासी समाज का अपमान है।इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजन वर्मा गॉड ने कहा कि राष्ट्रपति का पश्चिम बंगाल दौरा विवादों में रहा, जहाँ उनके साथ हुए दुर्व्यवहार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया है।मिर्जापुर में हुए इस उग्र प्रदर्शन के बाद अब यह देखना होगा कि इस राजनीतिक गरमा-गरमी पर आगे क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। मिर्जापुर से सेराज अहमद की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *