रक्षाबंधन पर ढाई लाख बहनों ने किया निःशुल्क बस यात्रा का लाभ, 3 करोड़ का उपहार

Share

गढ़ रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उपहार का आजमगढ़ मंडल में व्यापक असर दिखा। 27 से 29 अगस्त तक तीन दिनों में 7 डिपो में लगभग ढाई लाख महिलाओं और उनके सहयात्रियों ने 3 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की निःशुल्क बस यात्रा की।क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज बाजपेई ने बताया कि मंडल के बलिया, बेल्थरा, मऊ, दोहरीघाट, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और शाहगंज डिपो में सुविधा दी गई। 27 अगस्त को 40,835 महिलाओं ने यात्रा की जिसका किराया 36.10 लाख रहा। 28 अगस्त को 97 हजार महिलाओं ने 1.17 करोड़ और 29 अगस्त को 88 हजार महिलाओं ने 1.46 करोड़ रुपये मूल्य की निःशुल्क यात्रा की।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/महिलाओं ने मुख्यमंत्री को भाई मानकर आभार जताया। कहा कि मायके जाने के लिए निःशुल्क यात्रा बड़ा उपहार है। 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के शुभारंभ पर योगी जी को ‘जुग-जुग जियो’ का आशीर्वाद दिया।जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में योजना का व्यापक प्रचार किया गया। 25 अगस्त को हरिऔध कला केंद्र में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की मौजूदगी में महिलाओं को जानकारी दी गई। जिला सूचना कार्यालय ने प्रिंट और सोशल मीडिया से जागरूक किया।इस पहल से महिलाओं को आर्थिक राहत मिली और मातृशक्ति के सम्मान का संदेश गया। परिवहन निगम से एआरएम अजय सिंह, अंबेडकर डिपो के कुंवर हरिओम श्रीवास्तव, आरटीओ-एआरटीओ का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *