बड़हलगंज। देश भर के गरीबों को आवास उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के तहत नगर पंचायत बड़हलगंज में 143 गरीबों को लाभार्थी प्रमाणपत्र वितरित किया गया। पहली किस्त के रूप में सभी लाभार्थियों को उनके खाते में एक लाख रुपए की धनराशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसफर किया।सोमवार को नगर पंचायत बड़हलगंज के विश्वनाथ उमर सभागार में आयोजित समारोह में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित करते हुये चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार देश के सभी बेघरों को घर दे रही है।इसी कड़ी में एक बार फिर नगर पंचायत क्षेत्र के लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में 01 लाख रुपए उनके खाते में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भेजा जा रहा है।बता दे कि प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (PMAY-U 2.0) के तहत प्रदेश भर के 90,000 लाभार्थियों के बैंक खातों में 900 करोड़ की धनराशि डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से पहली किस्त की राशि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ ने सोमवार को जारी किया, जिसमें नगर पंचाट क्षेत्र के 143 लाभार्थियों को इसका लाभ मिला।
इस प्रथम किस्त से लाभार्थियों को अपने घर की नींव रखने और निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सीधे उनके खाते में धन भेजा गया है।प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए कुल 2.5 लाख रुपये तक की सहायता मिलती है, जो तीन किस्तों में दी जाती है।इस अवसर पर सभासद संजय सोनकर, रवि साहनी, नियाज़ कुरैशी, सूरज सोनकर, राकेश राय, ऋषिचंद, रामदास, वीरेन्द्र गुप्ता, दीपक शर्मा, सुरेश उमर, अरविन्द सिंह, हरिकेश यादव, अष्टभुजा सिंह, उमेश यादव, मानस त्रिपाठी, सोनू श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, दिलीप निगम आदि मौजूद थे।