12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, किसानों ने मुआवजे की उठाई मांग

Share

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे अचानक लगी आग ने किसानों की तैयार गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।जानकारी के अनुसार, घटना के समय पास के खेत में हार्वेस्टिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक आग लगने की सूचना आसपास के किसानों को मिली।read more:https://worldtrustednews.in/without-convenience-fee-the-file-does-not-move-even-an-inch-forward-harish-kapoor/ तेज पूर्वा हवा ने आग को तेजी से फैलाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे कई किसानों की फसल चपेट में आ गई। पीड़ित किसान अब्दुल जब्बार खान के अनुसार, यदि समय रहते बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) से संपर्क हो जाता तो बोरिंग के पानी से आग पर काबू पाया जा सकता था, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद संपर्क नहीं हो सका। आग से अब्दुल जब्बार खान की लगभग 6 बीघा, नरेश यादव की 1 बीघा, दिनेश यादव की करीब डेढ़ बीघा और गोविंद यादव की डेढ़ बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई। सूचना मिलते ही पीआरवी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। किसान दिनेश यादव ने आशंका जताई कि किसी खेत में कटाई के बाद अवशेष जलाए गए थे, जिसकी चिंगारी हवा के कारण फैलकर बड़े हादसे में बदल गई। गौरतलब है कि हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि बिजली से होने वाली किसी भी क्षति के लिए संबंधित विभाग जिम्मेदार होगा, बावजूद इसके विभागीय लापरवाही सामने आ रही है। घटना से आक्रोशित किसानों ने संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की है, ताकि उनकी फसल में लगी लागत की भरपाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *