नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तिध्वाहन चेकिंग के दौरान बभनौली चैराहे के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिस पर टीम ने पीछा कर हिन्दुआरी पुल के पास करीब 02रू11 बजे उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 28 वर्ष) के कब्जे से 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह हेरोइन को खरीदकर बिक्री के लिए ले जा रहा था। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही प्रयुक्त मोटरसाइकिल को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *