डीएम ने बालिका के मनोबल की करी सराहना, उपहार के साथ किया सम्मानित।

Share
चित्रकूट- मिशन शक्ति 5 के दूसरे चरण के तहत चित्रकूट में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम से डीएमसी प्रिया माथुर और जेंडर स्पेशलिस्ट मीनू सिंह द्वारा बालिका के घर जाकर उसकी कहानी पता की गई और काउंसलिंग की गई। तत्पश्चात जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता के सहयोग से मिशन शक्ति की थीम अनंता के तहत समाज में बदलाव हेतु प्रयास प्रेरक कहानी के रूप में बालिका सोनाली जिसने अपनी पढ़ाई कक्षा 10 के समय से ही दौड़ खेल में रुचि रखती थी। तब से लेकर आज तक बालिका राज्य स्तर ओर दो बार राष्ट्रीय स्तर में दौड़ में अपना परचम स्थापित कर चुकी है। लेकिन बालिका का अचानक एक्सीडेंट होने से उसके पैर में तीन जगह से फैक्चर होने के कारण उसको अपना दौड़ प्रतियोगिता बीच में रोकने पड़ी । परन्तु बालिका का मनोबल नहीं टूटा इलाज आदि के बाद लगभग 1 वर्ष बाद बालिका ने पुनः दौड़ में प्रतिभाग करने लगी वर्तमान में बालिका यूपी पुलिस की तैयारी भी कर रही है । जिसमें लिखित परीक्षा में वह सफल रही किंतु दौड़ में दिक्कत होने के कारण उसको वापस कर दिया गया। तत्पश्चात बालिका फिर से अपनी लगन से अपना इलाज और शारीरिक व्यायाम आदि से अपना पैर ठीक किया और वर्तमान में जनपद के उत्तर प्रदेश परिवहन बस में परिचालक के रूप में कार्यरत भी है। साथ ही पुलिस में आने का उसका सपना बरकरार है , जिसकी तैयारी वह लगातार कर रही है। ऐसी बालिका को अन्य बालिकाओं के लिए प्रेरक समान अनंता कार्यक्रम के तहत जनपद के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग जी द्वारा स्मार्ट वॉच और एक जिला एक उत्पाद देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बालिका को संयुक्त जिला चिकित्सालय में विशेष रूप से इलाज के लिए भी करने का सहयोग करने के लिए आश्वासन दिया गया ।और भविष्य में कोई भी समस्या आने पर डीएम ने बालिका का आश्वस्त करते हुए कहा कि भविष्य में कोई भी दिक्कत हो तो कलेक्ट्रेट में आकर मुलाकात कर सकती है और अपनी समस्या को बेझिझक होकर बता सकती हैं इस प्रकार से बालिकाओं का और ज्यादा मनोबल बढ़ाकर डीएम ने सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *