फर्रुखाबाद में 1 से 15 अप्रैल तक स्कूल वाहनों की सख्त चेकिंग, अनफिट वाहन होंगे सीज

Share
 फर्रुखाबाद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों को परिवहन एवं शिक्षा विभाग के पोर्टल पर प्रत्येक स्कूल वाहन का पूर्ण विवरण दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है।
इस पोर्टल पर वाहन की फिटनेस, परमिट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, बीमा की वैधता, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन और विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठकों का विवरण अपलोड करना होगा। साथ ही विद्यालयों को एक शपथ पत्र भी देना होगा, जिसमें दी गई जानकारी की सत्यता प्रमाणित की जाएगी।
जांच में सामने आया है कि जनपद में पंजीकृत 486 स्कूल वाहनों में से 130 वाहनों की फिटनेस समाप्त हो चुकी है, जबकि 33 वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं। वहीं 218 वाहनों के परमिट भी समाप्त पाए गए हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष अभियान के दौरान पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अनफिट स्कूल वाहनों को मौके पर ही सीज करेंगे। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ऐसे विद्यालयों के खिलाफ मान्यता समाप्त करने और एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी करेंगे।
प्रशासन ने सभी विद्यालय संचालकों से अपील की है कि जो वाहन संचालित नहीं हो रहे हैं, उनके पंजीयन प्रमाण पत्र निरस्त कराएं और जिन वाहनों की फिटनेस या अन्य दस्तावेज समाप्त हो चुके हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराएं, ताकि कठोर कानूनी कार्रवाई से बचा जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *